{"_id":"5c152a05bdec2253ac7f698c","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-himachal-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के चलते समय से पहले होगा बजट सत्र : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के चलते समय से पहले होगा बजट सत्र : जयराम
Sun, 16 Dec 2018 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपोवन में शीतकालीन सत्र की समाप्ति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जल्द मुलाकात का वादा किया। लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र समय से पहले होगा।
विज्ञापन
इसलिए जल्द ही सभी से दोबारा मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री ने सत्र के समापन उद्बोधन के दौरान कहा कि कुछ मुद्दों पर विचारों में मतभेद के बावजूद सदन में विपक्ष का पूरा सहयोग मिला। नशा और हिमालयन रेजिमेंट समेत कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा के दौरान विपक्ष ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विपक्ष के सहयोग से ही ये विधेयक पारित हो पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने कभी भी विपक्ष को कम आंकने की कोशिश नहीं की। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने छह दिन चले शीतकालीन सत्र की जानकारी दी।
विज्ञापन