फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over formar atal bihari vajpayee

सीएम जयराम बोले- अटल जी की ये बात उन्हें आज भी है याद

Thu, 16 Aug 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Aug 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over formar atal bihari vajpayee

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल जी की हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री वाली बात उन्हें आज भी याद है। जयराम बोले - यह शायद वर्ष 2004 की बात है।

विज्ञापन


अटल जी मनाली आए थे, जब वह जाने लगे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के बाद उन्होंने मजाक में बात कही - ठीक है वर्तमान भी मिल लिए और कोई भावी है तो वह भी आ जाए।
विज्ञापन


सामने हम लोग खडे़ थे। हम हंसने लगे। जयराम बोले - उस वक्त यह मालूम नहीं था कि वह भावी मुख्यमंत्री होंगे और अटल जी एक तरह से हमारे भविष्य की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एम्स नई दिल्ली में  निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले ओक ओवर में अनौपचारिक बातचीत में सीएम बोले कि अटल जी का व्यक्तित्व सादगी भरा रहा है। 

कारकेड जाने वाला था फिर भी मेरे परिवार के साथ फोटो खींचने बैठ गए : सीएम 

cm jairam thakur statement over formar atal bihari vajpayee

जब वह मनाली आते थे तो उनसे विधायक के रूप में मिलना होता था। मनाली के माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक बार आधा घंटा विधायकों की बैठक में बात करते-करते उन्होंने दो घंटे का वक्त ले लिया था। वह विधायकों को बारीकी से छोटी-छोटी बातें समझाते रहे। 

सीएम जयराम बोले - अपने प्रवास के बाद अटल जी मनाली से वापस जा रहे थे। वहां कुछ कुर्सियां लगी थीं। उनका कारकेड जाने वाला था। मुझे परिवार के साथ फोटो खींचना था। वहां परिस्थिति ऐसी बनी कि अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।

संयोग से उनके एक निजी सहायक फतेह सिंह मेरे निर्वाचन क्षेत्र से थे तो उन्होंने उनके कान के पीछे कहा - ये मेरे विधायक हैं आपके साथ फोटो खींचना चाहते हैं? वह कुर्सी पर बैठे, हमारा इंतजार किया। 

प्रधानमंत्री के रूप में भी मनाली में सात दिन के प्रवास पर रहे

cm jairam thakur statement over formar atal bihari vajpayee

उन्होंने मेरे साथ और मेरे पत्नी-बच्चों के साथ फोटो खींचा। यह फोटो मैंने आज भी संभालकर रखा है। अटल जी हर बात को गंभीरता से लेते थे। अटल बिहारी वाजपेयी हिमाचल को अपना घर मानते थे।

वह विपक्ष के नेता के रूप में और जब प्रधानमंत्री थे तो भी सात दिन का उन्होंने मनाली में प्रवास किया। वह अपने गांव प्रीणी में रहे। यहां आकर लोगों से सहजता से मिलना, कविताएं सुनाना आदि उनसे जुड़ी कई बातें हैं। इन्हें हिमाचल भुला नहीं सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed