फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over congress leaders in mandi himachal

उपचुनाव: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस नेताओं ने पानी पी-पीकर मुझे गालियां निकालीं

Sat, 16 Oct 2021 06:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सरकाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सरकाघाट Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 06:40 PM IST
सार

मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने वादा किया था कि हम अपनी ओर से कुछ नहीं कहेंगे, हम सिर्फ अपनी सरकार के कार्य लोगों को गिनवाएंगे। लेकिन कांग्रेस ने मंडी आकर अगले ही दिन पानी पी-पीकर मुझे गालियां निकालीं।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement over congress leaders in mandi himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के प्रदेश मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करतेे हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था कि हम अपनी ओर से कुछ नहीं कहेंगे, हम सिर्फ अपनी सरकार के कार्य लोगों को गिनवाएंगे। लेकिन कांग्रेस ने मंडी आकर अगले ही दिन पानी पी-पीकर मुझे गालियां निकालीं। कांग्रेस ने जो अपमान किया है, उसे लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग प्रदेश को कभी टोपी, कभी बोली, कभी क्षेत्र के नाम पर बांटते रहे, वे अब पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह यहां से दो बार सांसद रहीं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि बतौर सांसद वह कितनी बार हमारे बीच पहुंचीं। हां, वीरभद्र सिंह के साथ जरूर आती रहीं लेकिन बस वोट मांगने के लिए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में जवानों ने शहादत दी लेकिन कांग्रेस कह रही है यह युद्ध ही नहीं था। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार, नवजोत सिंह सिद्ध पर भी चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं और जल्द ही महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


आशा का सीएम पर पलटवार, कहा- रावण ने की सीता को मजबूर समझने की भूल
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर की गई टिप्पणी पर मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी आशा कुमारी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूर न समझें, वह मजबूत होती हैं। अहंकार में आकर रावण ने भी सीता को मजबूर समझा था, मगर उसका हश्र क्या हुआ, सबको मालूम है। दरअसल, प्रतिभा सिंह ने जनसभा में कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं। इसी पर जयराम ने कहा था कि हमें मजबूर नहीं, मजबूत सांसद चाहिए। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब आशा से पूछा गया कि आप जयराम ठाकुर की तुलना रावण से कर रही हैं, तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल व खाद्य तेल सभी के दाम बढ़ रहे हैं। जबकि डबल इंजन की सरकार असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हम जमीन पर हैं, मगर मुख्यमंत्री जयराम हेलीकाप्टर से उतरते ही नहीं हैं। तभी तो उन्हें मंडी जिले की सड़कों की हालत दिखाई नहीं देती है। आशा ने कहा कि ऐसा कौन सा दबाव है कि प्रदेश सरकार पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा की आत्महत्या मामले की जांच नहीं करवा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री के जिला मंडी की बात है, यहां सड़कों की हालत बदतर है। प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। इंडस्ट्रियल पैकेज भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed