कांग्रेस की चार्जशीट का जवाब ऐसे देगी सरकार, सीएम जयराम ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की चार्जशीट का जवाब कानूनी कार्रवाई से देने की चुनौती दी है। अंब में आयोजित जनसभा में मुुख्यमंत्री ने कहा कि हम बदले की भावना से काम नहीं करते। यदि कांग्रेस इस परंपरा को आगे बढ़ाती है तो आरोप साबित न होने पर इसके लिए कांग्रेस कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहे।
सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस वर्तमान भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर चार्जशीट लाने की बात करती है तो जवाब में हमारे पास उनके पांच साल के कार्यकाल की चार्जशीट है। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां राजनीतिक बदले की भावना से एक दूसरे पर मामले चलाना बंद किया जाना चाहिए।
उनकी सरकार ने पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा धूमल-अनुराग के विरुद्ध जो मामले चलाए थे, कैबिनेट ने फैसला लेकर उन्हें वापस लिया है। प्रदेश में टोपियों के रंग को लेकर राजनीति बंद की गई है।
प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता दी है। कुछ मित्र बार-बार कहते थे कि नया आदमी है, अनुभव की कमी है। हम सब सुनते रहे। सबसे बड़ा जवाब वक्त देता है। उनके दिल्ली जाने पर भी सवाल उठाए गए।
उन्होंने कहा कि दोस्त पूछते हैं कि पैसा कितना आया। लेकिन आज पिछले दस माह के दौरान केंद्र से नौ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। इसलिए आजकल मित्र आंख भी नहीं मिला रहे हैं।
सीएम ने कहा कि कांग्रेसी कल्चर है कि पैसा जब तक जेब में न आए, तब तक लगता नहीं कि पैसा आया है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में पैसा किसी की जेब में नहीं जाएगा। विकास मेें लगेगा। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी विश्व नेता के रूप में प्रतिष्ठित हो रहे हैं।