{"_id":"61434566fb2f06037646edd5","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-cabinet-reshuffle-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- चार साल से चुटकी ही ले रहा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- चार साल से चुटकी ही ले रहा विपक्ष
Thu, 16 Sep 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में एक दिवसीय दौरे के दौरान कहा कि मंत्रिमंडल में किसी भी विभाग को बदलने की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष चार साल से केवल चुटकी ही ले रहा है। बाकी कुछ नहीं कर रहा है। अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। सीएम वीरवार को सोलन में करोड़ों की योजनाओं के शुभारंभ के दौरान मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में एक दिवसीय दौरे के दौरान कहा कि मंत्रिमंडल में किसी भी विभाग को बदलने की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में मंत्रिमंडल पूरा है। अगर मंत्रिमंडल विस्तार की गुंजाइश होगी तो इस पर विचार किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिस सर्किट हाउस के फाउंडेशन स्टोन को लगाकर छोड़ दिया था। वर्तमान सरकार ने उस पर आठ करोड़ की लागत से भवन तैयार किया है। वर्तमान सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। सोलन में सर्किट हाउस का फायदा सोलन के लोग ही नहीं, बल्कि हिमाचल में आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
इसी माह चालू होंगे 28 ऑक्सीजन प्लांट : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में इसी माह के अंत में 28 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे। वर्तमान में 15 पीएसए प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। आपात स्थिति में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार को सोलन में 110 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और शुभारंभ किए। उन्होंने चंबाघाट में आठ करोड़ की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इसके बाद वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए संयंत्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएमकेयर्स के अंतर्गत 2.16 करोड़ की लागत से स्थापित पीएसए प्लांट का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमकेयर्स के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन पर 1.50 करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अंतर्गत 1.10 करोड़ व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने सायर उत्सव की भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्य सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष राम रतन पाल ने नागरिक अस्पताल अर्की को पीएसए प्लांट समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल व परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, डॉ. राजेश कश्यप, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय और सोलन जिला की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने किया इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का शुभारंभ
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शिमला में लिफ्ट के समीप कार पार्किंग एवं कॉमर्शियल परिसर में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो 2021 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और उत्पादों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों के समीप सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस दौरान मौजूद रहे।