मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में अभी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। इस मामले को बाद में देखा जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
जयराम सरकार में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के ऊर्जा मंत्री पद से इस्तीफा देने और किशन कपूर के सांसद बनने से मंत्रियों के दो पद खाली हैं। सीएम ने लोकसभा चुनाव में विधायकों को आश्वस्त किया था कि जो अपने विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अधिक लीड दिलाएंगे, सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा।
इनकी दावेदारी मजबूत
चुनाव में सभी विधायकों के हलकों से भारी लीड आई। अब मुख्यमंत्री असमंजस में हैं कि किसे मंत्री बनाया जाए। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर सांसद की शपथ लेने से पहले मंत्री और विधायक पद से रिजाइन करेंगे।
भाजपा का मानना है कि अगर कांगड़ा से मंत्री बनाया जाता है तो राकेश पठानिया दावेदारी में सबसे मजबूत हैं। वह तीन बार विधानसभा में चुनकर आए हैं। कांगड़ा जिले के रमेश धवाला जयराम सरकार में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, वह भी मंत्री पद की दौड़ में हैं।
वह धूमल सरकार में मंत्री रहे हैं। जयराम सरकार में विरोध के बाद उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिला सिरमौर और हमीरपुर को एक भी मंत्री नहीं मिला है। ऐसे में विधानसभा के अध्यक्ष राजीव बिंदल और नरेंद्र ठाकुर भी मंत्री पद के तलबगार माने जा रहे हैं।