फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over black marketing of rashan under pds

हिमाचल में ऐसे रूकेगी सस्ते राशन की कालाबाजारी, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over black marketing of rashan under pds

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 87 प्रतिशत राशनकार्डों को लाभार्थियों के आधार कार्ड से जोड़ दिया गया है। इससे जाली राशन कार्ड रद्द हो गए हैं। खाद्य पदार्थों के वितरण में अनियमितता के साथ कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को उपदान दरों पर आवश्यक वस्तुओं की सरल उपलब्धता और वितरित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता बनाने के लिए ‘ई-पीडीएस’ को ‘एचपी मोबाइल ऐप’ के तौर पर विकसित किया है। 
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं के पास पीवीसी राशन कार्ड नहीं हैं तो वे विभाग की वेबसाइट से डुप्लीकेट राशन कार्ड की प्रति ले सकते हैं। कहा कि निर्दिष्ट अधिकारियों अर्थात संबंधित पंचायत सचिव या खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक से हस्ताक्षरित राशन कार्ड लेने के उपरांत उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकानों से राशन का मासिक कोटा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगति पर कैशलेस लेन-देन का कार्य

cm jairam thakur statement over black marketing of rashan under pds
हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों पर कैशलेस लेन-देन का कार्य प्रगति पर है। इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। संपूर्ण डिजिटाइजेशन प्रक्रिया और लाभार्थियों के राशन कार्डों को आधार नंबर से जोड़ने से फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के निवारण को विभाग ने ईपीडीएस कॉल सेंटर स्थापित किया है। जनता 1967/1800-180-8026 टोल नंबर पर शिकायत कर सकती है। ये सेवाएं सुबह 10 से शाम को 5 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed