{"_id":"6275147f58c57d0949097f51","slug":"cm-jairam-thakur-statement-on-himachal-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: आखिर कब तक पद के सहारे टिकाएंगे कांग्रेस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: आखिर कब तक पद के सहारे टिकाएंगे कांग्रेस को
Fri, 06 May 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/कंडाघाट
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/कंडाघाट
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 May 2022 05:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हर युवा को सरकारी नौकरी देना न हमारी सरकार के लिए संभव है और न ही दूसरी सरकारों के लिए। इसके लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह का बड़ा अजीब लगा कि शपथ ग्रहण किस बात का। हिमाचल छोटा सा राज्य है। इसमें कांग्रेस के चार अध्यक्ष बनाए गए हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि आखिर कब तक पद के सहारे टिकाएं पार्टी को। उन्हें लग रहा है कि अगर उसे पद नहीं दिया तो वह चला जाएगा और इसे पद नहीं दिया तो यह चला जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विवि में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि पूरे देश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है। अब हिमाचल की बारी है। विपक्ष के नेता के मुख्यमंत्री के आराम करने के सवाल पर सीएम ने हंसते हुए कहा कि मेरी उम्र अभी आराम करने की नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि हर युवा को सरकारी नौकरी देना न हमारी सरकार के लिए संभव है और न ही दूसरी सरकारों के लिए। इसके लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है। इसमें एक करोड़ रुपये तक ऋण लेकर युवा स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। बेरोजगारी पूरी दुनिया का विषय है। कांग्रेस नेता जो यह बात कर रहे हैं, उन्हें वहां पता करना चाहिए जहां उनकी सरकारें हैं वहां कांग्रेस ने क्या सभी को रोजगार दिया है।
विज्ञापन
अंगुली न उठे इसलिए जांच बैठाई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर कहा कि कोई अंगुली न उठाए, इस पर एसआईटी ने जांच बैठा दी है। उससे आगे बढ़ते हुए हमने निर्णय लिया है कि पुलिस लिखित परीक्षा को दोबारा से करवाया जाएगा। इसी माह के अंत तक यह परीक्षा करवाई जाएगी।