फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

विधायकों की प्राथमिकताओं से होंगे विकास कार्यः मुख्यमंत्री

Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास संबंधित विधायक की मांगों और आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार का लक्ष्य राज्य के लोगों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा करने को लेकर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन मंच लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और बिलासपुर जिलों के विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए शुक्रवार को  आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान सुनिश्चित किया है कि राज्य के सभी क्षेत्रों को विकास के मामले में उनका वाजिब हिस्सा प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने लोगों के साथ निजी संपर्क सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य के 63 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्जभार छोड़ा।


 

जिला मंडी से मिली ये प्राथमिकताएं

cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान हो। करसोग के विधायक हीरा लाल ने उनके क्षेत्र विशेषकर तत्तापानी, माहूनाग, कामाक्षा माता को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। 

सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर शहर के लिए पर्याप्त जलापूर्ति योजना के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का भी आग्रह किया।

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके निर्वाचन क्षेत्र की पांच पंचायतों को नगर नियोजन क्षेत्र से बाहर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र को राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना में शामिल किया जाए।

द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तय समय सीमा के भीतर तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने पराशर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने राज्य में देसी नस्ल की गायों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। 

इन विधायकों ने दी ये प्राथमिकताएं

cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने उनके क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित की गई कुछ सड़कों का समुचित रखरखाव किया जाना चाहिए और इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान हो।

उन्होंने शिक्षा तथा स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ प्रदान करने के लिए भी आग्रह किया। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उनके क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नालसर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने ऊपरी बल्ह क्षेत्र में बिजली के मामले का समाधान करने का आग्रह किया।

 सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के रखरखाव पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने सरकाघाट नगर पंचायत को नगर परिषद को स्तरोन्नत करने का भी आग्रह किया। 

जिला कुल्लू के लिए ये प्राथमिकताएं

cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़कों की उपयुक्त मुरम्मत पर बल दिया जाना चाहिए, क्योंकि इनसे राज्य में पर्यटन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उनके क्षेत्र की मणीकर्ण सड़क की मुरम्मत पर भी बल दिया। 

बंजार के विधायक सुरेंद्र सिंह शौरी ने मुख्यमंत्री से बंजार शहर के लिए ठोस कचरा प्रबंधन उपचार संयत्र प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बंजार क्षेत्र में साइकिल ट्रैक तथा रॉक क्लाईबिंग स्थलों को विकसित करने का भी आग्रह किया।

आनी के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ सड़कों को पर्याप्त धनराशि प्रदान कर अपनाया जा सकता है।

उन्होंने क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरानी कुहलों के रखरखाव के लिए भी आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल कुमार खाची ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, बहु-उद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, वन व परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान

सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार व आरडी धीमान, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर के उपायुक्त बैठक में उपस्थित रहे।

बिलासपुर जिले की प्राथमिकताएं

cm jairam thakur statement mla priorities for development in himachal

झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम स्वीकृतियों के कारण अनेक मामले लंबित हैं। उन्होंने झंडूता क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आग्रह किया। उन्होंने भाखड़ा विस्थापितों का मुद्दा भी उठाया।

घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के प्रति विचारशील होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से घुमारवीं में बस अड्डे के निर्माण का भी आग्रह किया। श्री नैनादेवी के विधायक राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री से उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed