फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement at bilaspur himachal

पहले के सीएम पांच साल में भी नहीं कर पाए प्रदेश का दौरा: जयराम ठाकुर

Wed, 05 Dec 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Wed, 05 Dec 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement at bilaspur himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि 11 महीने के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के 60 हलकों का दौरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे भी कई सीएम रहे जो पांच सालों में भी प्रदेश का दौरा नहीं कर पाए। इससे साफ है कि जो प्रदेश का दौरा नहीं कर पाए, उन्होंने कितना विकास किया होगा।

विज्ञापन


सीएम मंगलवार को घुमारवीं में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीएम मंडी से हैं। अब मंडी का ही विकास होगा। उन्होंने कहा - मैं मंडी से हूं, घर तो नहीं बदल सकता पर पूरे प्रदेश में एक समान विकास जरूर होगा।
विज्ञापन


जब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब भी वीरभद्र सिंह ने उन्हें विधानसभा में बच्चा कहा था। अब वह सीएम बने हैं तो भी पूर्व मुख्यमंत्री यही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। जनता ने विकास के लिए चुना है और वह पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने खत्म की ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति 

cm jairam thakur statement at bilaspur himachal

सीएम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकारें हैं। इसी कारण विकास को गति मिली है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में पहचान दिलाई है। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक जेरआर कटवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

सीएम ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति का भेदभाव खत्म किया है। टोपी की राजनीति पर भी विराम लगाया है। कहा कि उन्हें जो लोग टोपी पहनाते हैं, उसे पहन लेते हैं। क्योंकि टोपियां संस्कृति का प्रतीक हैं न कि राजनीति का। 

कांग्रेस सरकार को जाते वक्त याद आया विकास
सीएम ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को जाते वक्त विकास की याद आती थी। पूर्व की वीरभद्र सरकार ने 21 कॉलेजों की घोषणा एक-एक लाख के बजट से कर दी थी। एक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना तो ऐसी थी की विभाग को तलाश करने पर भी वह जगह नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed