फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur says no recruitment of beldars in PWD department himachal pradesh

सीएम जयराम बोले- लोनिवि में बेलदारों की भर्ती नहीं करेगी सरकार

Fri, 13 Dec 2019 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur says no recruitment of beldars in PWD department himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग में बेलदारों की भर्ती नहीं करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीत सत्र के पांचवें दिन सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मशीनी युग में अब बेलदारों की लोनिवि में ज्यादा जरूरत महसूस नहीं हो रही है। प्रश्नकाल में ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने लोक निर्माण विभाग के बेलदारों को विलुप्त प्रजाति का नाम देकर रिक्त पदों को भरने का मामला उठाया था। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि प्रदेश में बेलदारों के 23,539 पद हैं, जिसमें से 18,327 सेवाएं दे रहे हैं। 5,212 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने बेलदार विभाग के पास हैं, उससे बहुत कम बेलदार देश के बड़े राज्यों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय बेलदारों की भर्ती हुई थी, उस दौर में गैंती व बेलचे से सड़कों का निर्माण होता था। आज अब  सड़कों को निर्माण मशीनों के माध्यम से होता है, इसलिए अब बेलदारों की ज्यादा जरूरत नहीं है। न ही आउटसोर्स से बेलदार रखे जाएंगे। ऐसे में सरकार ठेकेदारों के मजदूरों से ही काम चलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed