{"_id":"5fc3bde4dfdd8a3a5a7c1466","slug":"cm-jairam-thakur-says-mla-communicate-with-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मरीजों, उनके परिवारों से संवाद करें विधायक: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मरीजों, उनके परिवारों से संवाद करें विधायक: सीएम जयराम
Sun, 29 Nov 2020 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 मरीजों और उनके परिवारों के साथ संवाद करने की आवश्यकता है। उन्होंने विधायकों से ऐसे रोगियों और उनके परिवारों के साथ संवाद करने और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया। गैर सरकारी संगठनों को भी पहल करनी चाहिए। सीएम ने यह बयान रविवार को एक प्रवक्ता के हवाले से जारी किया है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम राज्य में कोविड -19 की स्थिति की नियमित निगरानी कर रहे हैं। कोरोना की स्थिति से निपटने को सख्त और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वायरस का प्रसार रोकने को व्यक्तिगत स्तर पर स्थिति की नियमित निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आवश्यकता के अनुसार समय पर निर्णय ले रहे हैं। इसी तरह विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। सरकार के निर्णय के अनुसार किसी भी प्रकार की सामाजिक सभा में लोगों की भागीदारी अधिकतम 50 व्यक्तियों तक सीमित है। सरकार ने महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन करने का निर्णय लिया है और निर्णयों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन