Himachal: सीएम जयराम बोले- जिस पार्टी का मुखिया आटे को लीटर में देने की बात करता है उसका भविष्य कैसा होगा
बुधवार को नालागढ़ में प्रगतिशील हिमाचल के 75 साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो 75 साल तक प्रदेश में हुई उपलब्धियों के लिए जनता का आभार जता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों को अपने आने की कोई गारंटी नहीं है। वह लोगों को मुफ्त योजनाएं देने की गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा कि जिस पार्टी का मुखिया आटे को लीटर में देने की बात करता है उस पार्टी का भविष्य कैसा होगा। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। नालागढ़ के विधायक और पवन काजल ने जब देखा कि इस पार्टी में अब कुछ नहीं रहा है तो वह भाजपा में समय रहते आ गए है।
बुधवार को नालागढ़ में प्रगतिशील हिमाचल के 75 साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो 75 साल तक प्रदेश में हुई उपलब्धियों के लिए जनता का आभार जता रहे हैं। अभी तक राजाओं का आभार जनता प्रकट करती थी लेकिन उन्होंने इसका अब रिवाज बदल दिया है। वह स्वयं लोगों का आभार जताने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पचास साल तक राज करने वाले लोग अभी भी इस भ्रम में है कि वह बड़े लोग है और हमें छोटा समझते है।
लेकिन याद रखना छोटे लोग ही जनता के साथ मिल कर रिवाज बदल देंगे। कहा कि बड़े लोग यहां तक कहते है कि जब छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह रिवाज नहीं बदल पाए तो यह छोटा सा नेता क्या कर पाएगा। लेकिन उन्हें वह याद दिलाना चाहते है कि रिवाज, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, मणीपुर और आसाम में भी बदल गया है। अब हिमाचल में भी बदलने वाला है। जिसे वह किसी भी कीमत पर रोक नहीं सकते।
सीएम ने सरकार की ओर से योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी है। वहीं महिलाओं को बस में आधा किराया किया है लेकिन कांग्रेस को लोग पहले तो यह कह रहे थे कि लोगों को यह सरकार मुफ्तखोर बना रही है लेकिन अब स्वयं 300 यूनिट फ्री देने बात कर रहे हैं तो कहीं महिलाओं को पेंशन देने की। लेकिन देंगे तो तब जब उन्हें आने दिया जाएगा।
सीएम के सामने विधायक और पूर्व विधायक ने किया शक्ति प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को सामने पूर्व विधायक केएल ठाकुर और वर्तमान विधायक लखविंद्र राणा ने शक्ति प्रदर्शन किया। कॉलेज मैदान में जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे तो कालेज से जनसभा स्थल तक केएल ठाकुर और लखविंद्र सिंह राणा के समर्थक हाथों में बैनर झंडे लेकर खडे थे। मुख्यमंत्री की कार आई तो समर्थकों ने कार को चारों ओर से उन्हें घेर लिया। सीएम को सभा स्थल तक ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सीएम के लिए सभा स्थल तक जाने के लिए अलग गेट बना रखा था लेकिन गाड़ी आने के लिए जैसे ही गेट खोला तो समर्थको में धक्का-मुक्की हो गई। उसके बाद पंडाल के दोनों ओर लखविंद्र सिंह राणा के समर्थक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी करते रहे। माहौल को देख कर विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने भी अपने संबोधन में भी इस बात का जिक्र किया उन्होंने भाषण शुरू करते हुए कहा कि एक तो यहां पर गर्मी काफी है और ऊपर से लोगों की गर्मी ने माहौल को पूरी तरह से गर्मा दिया है। जमा भीड़ को देखकर सीएम ने कहा कि अभी तक वह नालागढ़ को देते आए हैं लेकिन लेकिन इस बार वह लेने के लिए आए हैं और नालागढ़ सीमा के साथ होने से यह सीट उन्हें किसी भी शर्त पर चाहिए। उन्होंने दोनों नेताओं को एक साथ खड़े किया और कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए लखविंद्र सिंह राणा के आने से भाजपा यहां पर और मजबूत हुई है। यहां पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने मांग पत्र सीएम के सामने रखे जिस पर सीएम ने किसी की भी मांग को पूरा नहीं किया और कहा कि दोनों नेताओं को शिमला में अपने साथ बिठाऊंगा और दोनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।