फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam Thakur said that the govt is completing threeyear term on December 27

सरकार के तीन साल के कार्यकाल को यादगार बनाएं अफसर: जयराम

Wed, 18 Nov 2020 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
cm Jairam Thakur said that the govt is completing threeyear term on December 27
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार 27 दिसंबर को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इसे यादगार बनाने के लिए सरकार शिमला में समारोह की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को शिमला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  कहा कि समारोह के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रभावी मीडिया प्लान तैयार किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


विभाग को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रसार के लिए भी संचार के विभिन्न माध्यमों का भरपूर उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। विभाग को प्रचार सामग्री तैयार करने के अलावा सरकार की प्रमुख योजनाओं, पहलों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए डॉक्यूमेंटरी भी बनानी चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गिरिराज साप्ताहिक का विशेषांक प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के उपरांत अगले तीन महीनों के लिए प्रभावी मीडिया प्लान भी बनाया जाना चाहिए। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि प्रशासन की ओर से संभव प्रयास किए जाएंगे। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव रजनीश ने विभाग की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डॉ. आएनएन बता, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed