फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur said that Special task force against drugs will be formed in himachal pradesh

CM Jairam Thakur: नशे का कारोबार रोकने के लिए गठित होगा विशेष कार्य बल

Sun, 26 Jun 2022 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

पीटरहॉफ में राज्य कर एवं आबकारी विभाग और हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की पहल ‘नशा नहीं, जिंदगी चुनो’ अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur said that Special task force against drugs will be formed in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) की अध्यक्षता में एक विशेष कार्य बल का गठन किया जाएगा। इसमें राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा रविवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में की।

विज्ञापन


पीटरहॉफ में राज्य कर एवं आबकारी विभाग और हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की पहल ‘नशा नहीं, जिंदगी चुनो’ अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य नशा निवारण बोर्ड का गठन भी किया गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग में पुलिस कर्मियों के 73 पद सृजित कर भरे जाएंगे। इससे एनडीपीएस और अन्य नियामक कानूनों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों और इसके अवैध व्यापार में शामिल लोगों की लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशीले पदार्थों का पता लगाने वाली किट भी वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने चित्रकला, मैराथन, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे। आईआरबी बनगढ़ और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने इस दौरान नशीली दवाओं के दुष्परिणामों पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ वक्त व्यतीत करें अभिभावक 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपने बच्चों के व्यवहार और उनमें होने वाले परिवर्तन की निगरानी करें। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास चल रहीं गतिविधियों पर नजर रखने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed