Kullu: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस में हो रहा टिकटों का सौदा, जल्द साफ होगी बगावती नेताओं की स्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस पार्टी के बारे में क्या कहना जिसका कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए आदित्य विक्रम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी मोर्चे पर पूरी तरह डट चुके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने बंजार विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के नामांकन कार्यक्रम में हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकटों का सौदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस पार्टी के बारे में क्या कहना जिसका कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए आदित्य विक्रम सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं। यह बात अनेकों लोग कह रहे हैं कि टिकटों का सौदा हो रहा है। दिल्ली में कुछ लोगों को ज्वाइन करने की बातें चल रही हैं। लेकिन वहां भी कीमत वसूली जा रही है।
कहा कि जब हमने रिवाज बदलने की बात कही तो कुछ लोगों ने कहा कि रिवाज तो बड़े-बड़े लोग नहीं बदल पाए। लेकिन, वो समझ लें कि रिवाज बदलने के लिए छोटे लोग भी काफी होते हैं। अबकी बार हम सभी छोटे लोग इकट्ठा होकर रिवाज बदलकर रहेंगे। सीएम ने कहा कि मैं गांव का सीधा आदमी हूं, लेकिन उन मित्रों को बताना चाहता हूं कि अब हम वैसे सराजी नहीं रहे, जिनके बारे में आप सोचते हैं कि इन्हें कुछ नहीं पता। सीएम ने कहा कि कुछ दिनों में प्रदेश में बगावती नेताओं की स्थिति साफ हो जाएगी। चुनाव के दौरान ऐसी बातें होती रहती है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं से पार्टी चर्चा करेगी।