फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur said that govt will repeat in himachal pradesh

CM Jairam Thakur: प्रदेश में हुए चार सर्वे, सभी में बन रही भाजपा की सरकार

Sun, 11 Sep 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हटाई गई। अगर उन्होंने ओपीएस बहाल करनी थी तो सत्ता में रहते वक्त क्यों नहीं की।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur said that govt will repeat in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर । - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में अब तक चार सर्वे हो चुके हैं। चारों सर्वे में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार ताज नहीं, रिवाज बदल रहा है। इसकी झलक जनता भाजपा की रैलियों में दे रही है। मुख्यमंत्री रविवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहण मेला ग्राउंड में प्रगतिशील हिमाचल लाभार्थी कार्यक्रम के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में भी लोग उत्साह व जोश के साथ भाजपा की रैलियों में आ रहे हैं।

विज्ञापन


अन्यथा, लोग चुनाव के समय आना कम कर देते हैं। उन्होंने कहा कि करीब पांच साल के कार्यकाल में दो साल कोरोना में चले गए। तीन साल ही उन्हें काम करने का मौका मिला है। इन तीन सालों में उनकी सरकार में जो काम किए गए हैं, उसके बलबूते पर ही जनता आज भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि उन्हेें इस बात की खुशी है कि कोविड में हिमाचल दोनों डोज लगाने में पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय प्रदेश में लोगों को पीने का पानी बड़ी दूर से लाना पड़ता था। जो लोगों के लिए एक बेहद कठिन काम था। लेकिन 1977 में शांता कुमार ने मुख्यमंत्री बनते ही आईपीएच विभाग बनाया, जिससे उन्होंने लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया था। यही कारण है कि लोग आज भी शांता कुमार को पानी वाले मुख्यमंत्री के रूप में जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीएस को लेकर गंभीरता से हो रहा विचार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हटाई गई। अगर उन्होंने ओपीएस बहाल करनी थी तो सत्ता में रहते वक्त क्यों नहीं की। मौजूदा सरकार ओपीएस को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी बल्क ड्रग पार्क को अपनी योजना बता रहे हैं। यदि ऐसा था तो उस पर काम करते और योजना को आगे बढ़ाते।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने चुनाव से पहले नए स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थान खोलने व अपग्रेड करने का ही काम किया है, लेकिन यह विकास मॉडल नहीं हो सकता है। विपक्षी आज भी दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि इनके पास ऐसा कोई भी नेता नहीं है, जिसके नाम पर पूरे प्रदेश में वोट मांग सके। हिमाचल के स्थापना के 75 वर्ष के कार्यक्रम पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को व्यावहारिक चीजें सोचनी चाहिए।


कांग्रेस बता दे कि कब और कहां बारिश होनी है, उसी प्रकार इंतजाम करवाए जाएंगे। भाजपा में टिकट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद यह प्रक्रिया तेजी से पूरी कर ली जाएगी। चुनाव में विकास का मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की नकल करने की जरूरत नहीं है। उनका मॉडल भाजपा से मेल नहीं खाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed