{"_id":"625830dcc7ab044e257323c4","slug":"cm-jairam-thakur-said-don-t-compare-my-visit-with-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर: सीएम जयराम बोले- मेरे और जेपी नड्डा के कांगड़ा दौरे की केजरीवाल से न करें तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर: सीएम जयराम बोले- मेरे और जेपी नड्डा के कांगड़ा दौरे की केजरीवाल से न करें तुलना
Thu, 14 Apr 2022 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में कई घोटाले होते थे। अब ऐसा कुछ नहीं है। जयराम साढ़े चार साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है।
विज्ञापन
पालमपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कांगड़ा दौरे से पहले उन पर निशाना साधा है। जयराम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मेरे कांगड़ा दौरे की तुलना केजरीवाल से न करें।
विज्ञापन
वीरवार को पालमपुर में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि उन पर प्रदेश के विकास का जिम्मा है। नड्डा ने कई साल तक प्रदेश में राजनीति की है। वह हर दिन देश व हर प्रदेश में जा रहे हैं। केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल से हैं। पीएम मोदी को हिमाचल से आज भी उतना ही लगाव है, जितना पहले होता था। इस कारण डबल इंजन की सरकार से प्रदेश को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में कई घोटाले होते थे। अब ऐसा कुछ नहीं है। जयराम साढ़े चार साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है। प्रदेश में पहले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार तो दो साल तक कोरोना से हालत खराब हुई थी। हालांकि, केंद्र से पैसा मांगा तो दिल खोलकर हिमाचल की 800 करोड़ रुपये की मदद की गई।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर और शहीद विक्रम बतरा की प्रतिमाओं का अनावरण
मुख्यमंत्री ने पालमपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर और परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमाओं का अनावरण किया। डॉ. आंबेडकर की जयंती पर कहा कि देश के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उन्हें भारत रत्न का सम्मान दिया था। कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया।