फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur said Court cases of JOA IT JBT must be expedited

सीएम जयराम: जेओए आईटी, जेबीटी भर्ती से संबंधित अदालती मामलों में तेजी लाएं

Tue, 09 Nov 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 06:30 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में अदालतों के लंबित मामलों के दृष्टिगत प्रशासनिक सचिवों और महाधिवक्ता के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur said Court cases of  JOA IT  JBT must be expedited
बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जेओए आईटी, जेबीटी आदि के भर्ती संबंधित अदालती मामलों में तेजी लाई जानी चाहिए, क्योंकि इससे हजारों युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों पर लगी रोक को हटाने के मामले कोर्ट में उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों में बेहतर समन्वय बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया है, जिससे विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा।  

विज्ञापन


जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में अदालतों के लंबित मामलों के दृष्टिगत प्रशासनिक सचिवों और महाधिवक्ता के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक लिटिगेशन मानीटरिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर में सभी अदालती मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से संबंधित और प्रमुखता वाले मामलों को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिवों को महाधिवक्ता के कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए, जिससे अदालतों में मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वीकृतियों और अदालतों में लंबित मामलों के कारण कई विकासात्मक परियोजनाओं में विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने विभिन्न लंबित मामलों की निगरानी के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी और अधिक समन्वय और समर्पण भाव से कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed