शिमला: विलीज पार्क में कमरे अलॉट करने में अव्यवस्था पर सीएम जयराम ने ली अफसरों की क्लास
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल का स्टेट गेस्ट का कमरा बदले जाने और अन्य भाजपा नेताओं से इसी श्रेणी के कमरे खाली करवाए जाने का यह मामला शनिवार को भी खूब गरमाया रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीटरहॉफ शिमला के साथ विलीज पार्क में स्टेट गेस्ट के लिए तय कमरों के आवंटन से हुई अव्यवस्था पर सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को अफसरों की क्लास ली। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के बाद सचिवालय में अपने प्रधान सचिव जेसी शर्मा से इस संबंध में चर्चा की और सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार से भी स्थिति जाननी चाही कि यह माजरा क्या है। देवेश कुमार ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग और राज्य पर्यटन निगम के अधिकारियों में तालमेल की कमी से ही गलतफहमी हो गई थी। आगे से दोनों ओर से तालमेल बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल का स्टेट गेस्ट में कमरा बदले जाने और अन्य भाजपा नेताओं से इसी श्रेणी के कमरे खाली करवाए जाने का यह मामला शनिवार को भी खूब गरमाया रहा। दरअसल, इस मामले को सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से विलीज पार्क के वरिष्ठ प्रबंधक को लिखी चिट्ठी के वायरल होने ने ज्यादा तूल दिया। पत्र में सचिव सामान्य प्रशासन ने स्टेट गेस्ट रूम को अपने स्तर पर आवंटित करवाने के मामले में पर्यटन निगम के अधिकारियों से आपत्ति जताई है। इसमें गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
मामले ने तूल पकड़ा तो निगम पर फोड़ा ठीकरा
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मामले को तूल पकड़ता देखा तो पर्यटन विकास निगम पर ठीकरा फोड़ दिया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल शिमला आए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्टेट गेस्ट हाउस विलीज पार्क में कमरा नंबर 708 धूमल को अलॉट किया था। यह एक सामान्य कमरा था। सूत्रों के अनुसार धूमल के पहुंचने के बाद एक नेता के कहने पर अधिकारियों ने फोन कर उन्हें वीआईपी कमरा नंबर 701 देने को कहा। इसी बीच आपदा प्रबंधन को लेकर प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय अधिकारियों को यहां ठहरना था। शुक्रवार को जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल 701 नंबर कमरा छोड़कर चले गए तो रात को भी इसमें कोई नहीं ठहरा। इससे भी चर्चा रही कि मामले को यूं ही तूल दिया गया।
इंदु, कृपाल और कुशाल भी ठहराए स्टेट गेस्ट रूम में
स्टेट गेस्ट के लिए तय कमरों में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा नेता कृपाल परमार और ब्रिगेडियर कुशाल चंद को ठहराया गया। कृपाल परमार को भी सचिव जीएडी से आए पत्र के बाद कमरा खाली करने को कहा गया, मगर उन्होंने इसे खाली करने से इंकार कर दिया। कृपाल परमार वाला कमरा सौदान सिंह के लिए तय किया गया था। वह इसमें नहीं ठहरे। कृपाल की प्रतिक्रिया के बाद ही सामान्य प्रशासन विभाग हरकत में आया।