फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur participates in media Conclave Baat Bharat Ki at New Delhi

CM Jairam Thakur: पहाड़ नहीं चढ़ पाएगी आम आदमी पार्टी, सत्येंद्र जैन बोले- आप को 60, भाजपा को मिलेंगी आठ सीटें

Sun, 22 May 2022 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 May 2022 09:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहाड़ नहीं चढ़ पाएंगे। हिमाचल के बारे में राजनीतिक दूरदृष्टि के अभाव के कारण हाल ही में आप पार्टी की राज्य इकाई को भंग किया गया है।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur participates in media Conclave Baat Bharat Ki at New Delhi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, यह दुष्प्रचार करती है। मुख्यमंत्री ने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहाड़ नहीं चढ़ पाएंगे। हिमाचल के बारे में राजनीतिक दूरदृष्टि के अभाव के कारण हाल ही में आप पार्टी की राज्य इकाई को भंग किया गया है। पंजाब का राजनीतिक परिदृश्य हिमाचल से अलग है और लोग आप पार्टी के झूठे वायदों में नहीं आएंगे। 

विज्ञापन


सीएम जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में दो राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिकाओं हिंदी में पांचजन्य और अंग्रेजी में ऑर्गेनाइजर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'बात भारत की' विषय पर आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव के सायंकालीन सत्र में संवाद में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन दोनों साप्ताहिक पत्रिकाओं ने अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और इसके लिए भारत प्रकाशन और आयोजक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


एक दिवसीय बात भारत की कॉन्क्लेव में भाजपा शासित आठ राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक विकास, आजादी का अमृत महोत्सव, भारत का बहुआयामी विकास और भारत के गौरव से सम्बन्धित अन्य विषयों के साथ पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक पत्रिकाओं की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजकों की ओर मुख्यमंत्री को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किताबों और पांचजन्य की ओर से राम मंदिर पर प्रकाशित विशेषांक राष्ट्रीय मंदिर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में हरियाणा के सीएम से भी भेंट की
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी भेंट की। खट्टर से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने इस दौरान अन्य मसलों पर भी चर्चा की। 

आप को 60, भाजपा को मिलेंगी आठ सीटें, कांग्रेस दौड़ में नहीं :  सत्येंद्र
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि विस चुनाव में कांग्रेस दौड़ से बाहर है। आप को 60 और भाजपा को आठ सीटें मिलेंगी। रविवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में  जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में लगातार घोटाले हो रहे हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया। सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता एक दल से दुखी होकर दूसरे दल की सरकारें पिछले कई दशकों से चुनती आ रही है।


इसलिए एक बार भाजपा और दूसरी बार कांग्रेस की सरकारें बनने का क्रम चला आ रहा। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता के पास ऐसा सशक्त विकल्प है कि वह इन दोनों को एक साथ हराकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल की नकल करने का आरोप लगाया। इस मौके पर आप के नेता मनीष ठाकुर, धावक सुनील शर्मा, गीता सिंह, करतार सिंह ग्रेवाल, पच्छाद के अध्यक्ष अजय वर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed