{"_id":"5c2638adbdec2256b73eefe1","slug":"cm-jairam-thakur-over-himachal-congress-chargesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की चार्जशीट नहीं, सुझाव पत्र : जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की चार्जशीट नहीं, सुझाव पत्र : जयराम ठाकुर
Fri, 28 Dec 2018 08:24 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट को सीएम जयराम ठाकुर ने सुझाव पत्र बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई आरोप ही नहीं हैं तो चार्जशीट नहीं कहना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने विपक्ष से ऐसी हरकतें न करने के लिए कहा था। एक साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं किया। हर क्षेत्र का एक सामान विकास किया है।
विज्ञापन
विपक्ष विकास कार्यों को देखकर बौखला गया है। सीएम ने कहा कि जब सरकार ने कोई भी गलत काम नहीं किया तो किस बात का आरोप लगा रहे हैं। रोहड़ू में गोवंश अवशेष मिलने के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीपी और डीसी
विज्ञापन
शिमला को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला काफी गंभीर है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।