{"_id":"5b62ece34f1c1b8f3e8b4a85","slug":"cm-jairam-thakur-order-ration-supply-to-bada-bhangal-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बड़ा भंगाल के लिए बैठक में लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बड़ा भंगाल के लिए बैठक में लिया ये फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल के लिए राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सरकारी हेलीकाप्टर से सुनिश्चित बनाएगी। जिले के बड़ा गांव से बड़ा भंगाल तक भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग के परिणामस्वरूप बड़ा भंगाल के लिए राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर से एक दिन में तीन से चार उड़ानें भरी जाएंगी, जिससे बड़ा भंगाल के लोगों को समुचित मात्रा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा सके। उन्होंने बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी को निर्देश दिए हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी करें।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण यदि हेलीकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं हो सकी तो उस स्थिति में पतलीकूहल से खच्चर मार्ग से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्त कांगड़ा को भी निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत क्षतिग्रस्त मार्ग को बहाल करवाएं, जिससे लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
बैठक में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, विधायक मुलख राज प्रेमी, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, निदेशक खाद्य आपूर्ति मदन चौहान, प्रबंधक निदेशक हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम एसएस गुलेरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।