फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur monitoring work of officers in secretariat

अब अफसरों की मेज पर नहीं रुकेंगी फाइलें, सीएम खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Fri, 25 May 2018 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 25 May 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur monitoring work of officers in secretariat

प्रदेश सचिवालय में अब अफसरों की मेज पर कोई भी फाइल नहीं रुकेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद अफसरों के कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अगर फाइलों में त्रुटियां हैं तो अफसर आपत्तियां लगाकर संबंधित शाखा को भेजेंगे। कंप्यूटर में भी हर दिन फाइलों का अपडेट रखना होगा।

विज्ञापन


फाइल चाहे विकास कार्यों की हों या कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादलों की। मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायतें मिल रही हैं कि अफसरों की मेज से फाइलें नहीं खिसक रही हैं। इससे जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बीते दिनों भी इसी वजह से वरिष्ठ आईएएस अफसरों को बदलना पड़ा था।

विज्ञापन

cm jairam thakur monitoring work of officers in secretariat

अफसरों की मेज पर फाइलें पड़ी रहने पर लोग शिकायत लेकर सीएम कार्यालय पहुंच जाते थे। कई बार तो फाइलें खोजबीन के बाद भी नहीं मिलती थीं। ऐसी स्थिति में लोगों को दोबारा से तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ रहा है। इसके चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है।

जब भी मंत्री कार्यालय से डीओ नोट जारी होगा, मंत्री कार्यालय में उसकी एंट्री होगी। उसके बाद इसकी फाइल बनेगी। यह फाइल जब सीएम कार्यालय जाएगी तो वहां पर भी इसकी एंट्री होगी। सीएम कार्यालय से मंजूरी के बाद फाइल संबंधित विभाग की शाखा में जाएगी। अफसरों के पास फाइल पहुंचने पर भी शाखा में इसकी एंट्री होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed