फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur met amit shah, prakash javadekar and narender tomer in delhi

दिल्ली में अमित शाह समेत इन तीन केंद्रीय मंत्रियों से मिले जयराम, ये मांग उठाई

Sat, 08 Jun 2019 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur met amit shah, prakash javadekar and narender tomer in delhi
गृह मंत्री अमित शाह से मिलते सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : social media

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को दिल्ली में अमित शाह समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल से संबंधित विकास के विभिन्न मसले उठाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने शाह से हिमाचल के हाटी समुदाय के लिए जनजातीय दर्जा देने मांग की। जयराम ने उन्हें मंत्रालय का कार्यभार संभालने और लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत पर शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


सीएम ने सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के हाटी समुदाय के लोगों के लिए ट्राइबल दर्जा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरा होने से वे मुख्यधारा में आएंगे और उन्हें विकास की अधिक से अधिक गतिविधियों में शामिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल के लिए एक महिला आईआरबी बटालियन की भी मांग की। शाह ने ये मांगें सुनीं और उनकी सुनवाई किए जाने की बात की। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

पांच हेक्टेयर तक वन भूमि परिवर्तन का अधिकार हिमाचल को दें: जयराम

cm jairam thakur met amit shah, prakash javadekar and narender tomer in delhi
प्रकाश जावड़ेकर से मिलते सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : social media

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट कर उन्हें मंत्रालय का पदभार संभालने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। जयराम ने पांच हेक्टेयर तक वन भूमि परिवर्तन का अधिकार हिमाचल को देने का भी आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत है, जो काफी दूर है और विकास कार्यों में विलंब होता है।

यदि हिमाचल को क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत शामिल किया जाता है तो कार्य निष्पदान में सुगमता और तेजी आएगी, क्योंकि चंडीगढ़ हिमाचल के काफी निकट है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वन और पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने प्रदेश में चल रही विकासात्मक गतिविधियों में और तेजी लाने के लिए पांच हेक्टेयर वन भूमि तक परिवर्तित करने की शक्ति प्रदान राज्य सरकार को प्रदान करने का आग्रह किया।

कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल का अधिकतर क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता है, जिससे परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा उत्पन्न होती है। यदि वन भूमि को परिवर्तित करने की शक्ति राज्य को प्रदान की जाती है तो विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया और उनके द्वारा रखे गए मामलों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल यहां भी उपस्थित थे।

पीएमजीएसवाई सड़कों के रखरखाव को बजट बढ़ाएं : जयराम

cm jairam thakur met amit shah, prakash javadekar and narender tomer in delhi
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलते सीएम जयराम - फोटो : social media

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से भेंट कर हिमाचल की बस्तियों और आंतरिक सड़कों के रखरखाव को बजट में प्रावधान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उपयुक्त बजट प्रावधान के बिना पंचायतें सड़कों का समुचित रखरखाव करने में सफल नहीं हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश की सड़कें आवागमन का मुख्य स्रोत हैं।

कृषकों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए गांवों के आंतरिक संपर्क मार्गों से जोड़ना बहुत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से सड़कों के उचित रखरखाव करे पर्याप्त धनराशि देने का आग्रह किया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित सड़कों के रखरखाव के लिए दी जा रही धनराशि में बढ़ोतरी की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed