{"_id":"5e5baa398ebc3ef3e6499de5","slug":"cm-jairam-thakur-meets-petroleum-minister-dharmendra-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को प्रदेश में निवेश करने को प्रेरित करें : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को प्रदेश में निवेश करने को प्रेरित करें : जयराम
Sun, 01 Mar 2020 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को राज्य में विकासात्मक गतिविधियों में सीएसआर के तहत धन का निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे सरकार की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन