{"_id":"5c260fa5bdec2256a47cc289","slug":"cm-jairam-thakur-meeting-with-officers-in-shimla-on-30th-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायकों से प्राथमिकता लेने के बाद तय होगा नये साल का बजट, सीएम ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों से प्राथमिकता लेने के बाद तय होगा नये साल का बजट, सीएम ने बुलाई बैठक
Sat, 29 Dec 2018 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक प्राथमिकता की बैठक के बीच मुख्यमंत्री ने नए साल के बजट को अंतिम रूप देने के लिए सचिवों की बैठक बुला ली है। इसमें बजट के तैयार हो चुके खाके को अंतिम रूप देने के साथ ही उसमें बदलाव पर अंतिम फैसला होगा। बजट को लेकर पहले ही वित्त व प्लानिंग विभाग सारी कवायद कर चुका है। वित्त और प्लानिंग विभाग पिछले एक महीने से विभिन्न विभागों से बजट को लेकर मैराथन बैठकें कर रहा था।
विज्ञापन
इसमें विभागों से प्रस्तावित प्रोजेक्टों और उन पर होने वाले संभावित खर्च का ब्योरा लिया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि अपने दूसरे बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर किसानों-बागवानों पर खास फोकस कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही दूसरे बजट में पहले बजट की घोषित योजनाओं के लागू होने का भी एलान कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों, सामाजिक सुरक्षा संबंधी पेंशनों को भी बढ़ाने की संभावना है। नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि ऐसी घोषणाएं की जाए जो लोगों तक आसानी से और कम समय में पहुंच सके।
विज्ञापन
जनवरी के तीसरे हफ्ते में हो सकता है सत्र का एलान
सूत्रों का कहना है कि सरकार जनवरी के अंतिम हफ्ते से पहले बजट सत्र की घोषणा कर सकती है। इसके पीछे लोकसभा के चुनावों को माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने बजट को लेकर यह सारी कवायद अगले साल मार्च के बाद संभावित लोकसभा चुनावों को देखते हुए की है। चूंकि, फरवरी महीने के बाद कभी भी चुनाव का एलान हो सकता है। ऐसे में प्रदेश सरकार अपने बजट को पहले ही बजट सत्र शुरू कर पेश करने की कोशिश कर रही है।