{"_id":"62d660cd7f47160aac64ffb2","slug":"cm-jairam-thakur-launches-covid-vaccination-amrit-mahotsav-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर, नियमों का पालन करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर, नियमों का पालन करें लोग
Tue, 19 Jul 2022 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगले 75 दिन तक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। पूरे प्रदेश भर में 51 लाख लोगों को निशुल्क एहतियाती टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार की निगरानी है। लोग कोरोना के नियमों का पालन करें। सभी केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाने आएं। हिमाचल प्रदेश कोरोना टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगवाने में अव्वल रहा है। उन्होंने अब 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया है वे भी टीकाकरण करवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के अभियान का मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभारंभ किया। अस्पताल में सुबह 11:00 बजे हेल्थ एजूकेटर संजना को स्टाफ नर्स ने बूस्टर डोज लगाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हेल्थ एजूकेटर को टीका लगने पर बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 11,500 बिस्तर क्षमता के साथ 48 पीएसए प्लांट, 3 एलएमओ प्लांट, 18,000 ऑक्सीजन सिलिंडर, 1,014 वेंटिलेटर हैं। जबकि 25 सक्रिय कोविड केंद्र है और आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 75 दिन तक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। जबकि पूरे प्रदेश भर में 51 लाख लोगों को निशुल्क एहतियाती टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 27,100 लोगो ने लगाई बूस्टर डोज, सात माह का सर्वाधिक आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 18 से 59 आयु वर्ग के कुल 27,100 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 7 महीनों के दौरान पूरे प्रदेश भर में यह सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 1588, चंबा 832, हमीरपुर 4152, कांगड़ा 7741, किनौर 819, कुल्लू 1194, लाहौल-स्पीति 738, मंडी 3597, शिमला 1914, सिरमौर 1065, सोलन 2037 और ऊना में 1423 ने एहतियाती डोज लगवाई है। आईजीएमसी में 82 ओर डीडीयू में 123 ने बूस्टर डोज लगवाई।