फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur Launched pradhanmantri Kisan samman Nidhi yojna in dharamshala himachal

हिमाचल के 842600 किसानों को हर साल मिलेंगे 6 हजार, योजना शुरू

Mon, 25 Feb 2019 10:47 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur Launched pradhanmantri Kisan samman Nidhi yojna in dharamshala himachal

देश के विभिन्न राज्यों के साथ सूबे में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना शुरू हो गई। धर्मशाला कालेज के त्रिगर्त सभागार में आयोजित योजना के शुभारंभ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले सूबे के लगभग 8,42,600 किसान योजना के दायरे में आएंगे, जिन्हें प्रति वर्ष 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त 1,41,677 किसानों के खातों में अगले 48 घंटों में जमा होगी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन

तीन समान किश्तों में मिलेगी राशि

cm jairam thakur Launched pradhanmantri Kisan samman Nidhi yojna in dharamshala himachal
उन्होंने कहा कि इन किसानों के खाते में लगभग 28,33,54,000 रुपये जमा किए जाएंगे। अभी तक सूबे में 3,11,553 किसानों ने आवेदन किए हैं। जिन्हें किसान पोर्टल पर अपलोड किए जाने का कार्य चल रहा है। 

सीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों की वित्तीय आवश्यकताएं पूरा करना है तथा यह योजना किसानों को 6,000 रुपये की नकद सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले लघु एवं सीमांत किसानों को उनके खातों में तीन किस्तों में 2,000 रुपये की प्रत्येक किस्त के रूप में प्रदान की जाएगी। 

केंद्र सरकार की क्रांतिकारी योजना

cm jairam thakur Launched pradhanmantri Kisan samman Nidhi yojna in dharamshala himachal

सांसद शांता कुमार ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एक क्रांतिकारी योजना है, जो किसानों को उनकी कृषि आय में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में किसी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा दूरदर्शी कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रदेश में इस योजना के शुभारंभ के लिए कांगड़ा जिले को चुनने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कांटेदार तार की बाड़ लगाने पर 50 प्रतिशत उपदान देने की भी घोषणा की है।

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए इस योजना की मुख्य विशेषताओं की भी विस्तृत जानकारी दी। निदेशक कृषि देसराज शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक प्रकाश राणा, कुलपति चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर डॉ. अशोक, उपायुक्त संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed