फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book

अमर उजाला अचीवर्स अवार्डः सूबे की 27 हस्तियों को सीएम जयराम ने किया सम्मानित

Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book
amar ujala coffee table book

अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए सराहना और प्रेरणादायक सम्मान की यह घड़ी यादगार बन गई। राजधानी शिमला में मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाली 27 हस्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अमर उजाला की अचीवर्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। 

विज्ञापन

कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया

cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book

बुक में प्रदेश के 26 उद्यमियों के सफलता के शिखर तक पहुंचने के पीछे की अथक मेहनत को कलमबद्ध किया गया है।मुख्यमंत्री ने सभी अचीवर्स को बधाई दी और कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हो, आगे भी करते रहो।

जो लोग विकास के सहयोगी हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। हिमाचल सरकार ने भी बेहतर काम का लक्ष्य रखा है। सभी महकमों को सौ दिन का लक्ष्य दिया गया था, जिससे काफी काम हुआ है।

हालांकि, अभी पूर्ण लक्ष्य पाने में वक्त लगेगा। सीएम ने कहा कि काम करते वक्त गलती करना और उन गलतियों से सीखना, इसी से अलग पहचान बनती है। 

कार्यक्रम में सीएम जयराम ने ये कहा

cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पिछले 20 सालों से सरकारों का बजट देख रहा हूं। हर बार दो-तीन नई योजनाएं आती थीं। इस बार प्रदेश सरकार 30 नई योजनाएं लाई है, जिसमें 15 योजनाएं लांच करने की तैयारी है।

इनका प्रारूप तैयार है। उद्योगों को राहत देने की योजनाएं लाई जा रही हैं ताकि विकास और रोजगार बढ़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप और राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक आरके गौतम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

इन हस्तियों को मिला सम्मान

cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले महाराजा अग्रसेन विवि के कुलपति डॉ. नंद किशोर गर्ग को सम्मानित किया। इसके बाद विद्यापीठ संस्थान के निदेशक इंजीनियर रवींद्र अवस्थी और डॉ. रमेश शर्मा, पालमपुर स्थित बुद्धामल ज्वैलर्स के एमडी सतीश करवाल, गुड टाइम्स वेंचर्स इंडिया बद्दी के

चेयरमैन नरेंद्र दीप छिब्बर, रेनबो ग्रुप कांगड़ा की एमडी छवि कश्यप, कलर्स ऑफ हिमाचल के सीईओ नरेंद्र भारद्वाज, लार्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ के निदेशक डॉ. गगन जैन, ओरीजन फार्मा कालाअंब के निदेशक राकेश गोयल, अभिलाषी विवि मंडी के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी और

एलके अभिलाषी, मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रिंसिपल अरुण चौहान, अरनी विवि के प्रो. चांसलर नीरज गर्ग, डीके इलेक्ट्रानिक कुल्लू की एमडी सविता सूद, हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल, कॅरिअर अकादमी नाहन के चेयरमैन एसएस राठी काे सम्मानित किया।

इनको भी मिला सम्मान

cm jairam thakur launched amar ujala himachal achievers coffee table book

इसके साथ ही ललित राठी और मनोज राठी, श्रीराम अस्पताल शिमला के निदेशक अंकुर चौहान, कंज्यूमर मार्ट बद्दी के एमडी प्रदीप गर्ग, राजेश मित्तल, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के प्रिंसिपल प्रवेश चंदेल, हिमालयन आर्गेनिक नेटवर्क शिमला की एमडी नीलम गौतम, टांगरी ज्वैलर्स के एमडी अतुल

टांगरी, अविनाश टांगरी, शेड्स होटल मैनेजमेंट कॉलेज सोलन की संस्थापक सुनीता ठाकुर, गंधर्वी बिल्डर्स बिलासपुर के एमडी अजय हांडा, तपन इंडस्ट्रीज सोलन के एमडी तपन गोयल, नंदा अस्पताल ऊना के निदेशक

एसके नंदा, अमर प्रेम ग्राफिक्स कांगड़ा के एमडी पुन्नू राम, सिद्धि विनायक एसोसिएट कालाअंब के निदेशक सुभाष तोमर, एनजी विद्यामंदिर शिमला की एमडी नीना गुप्ता और लघु उद्योग संरक्षक तेजिंद्र गोयल को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed