{"_id":"61964452b5a4994a4c5b99f2","slug":"cm-jairam-thakur-jansabha-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- सीएम बनने की झूठी अफवाह फैलाकर विस में पहुंचना चाहती हैं डलहौजी की विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- सीएम बनने की झूठी अफवाह फैलाकर विस में पहुंचना चाहती हैं डलहौजी की विधायक
Thu, 18 Nov 2021 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में डलहौजी विस क्षेत्र में सिर्फ एक पुल का निर्माण हुआ। उस समय के मुख्यमंत्री शायद अपने विधायक की सुनते ही नहीं थे। भाजपा सरकार बनते ही डलहौजी विस क्षेत्रों में चार नए पुल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
तलेरू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डलहौजी की विधायक मुख्यमंत्री बनने की झूठी अफवाह फैलाकर 2022 में विधानसभा में पहुंचना चाहती हैं। विधायक और उनके शुभचिंतक लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि वह जल्द बड़े आदमी बनने वाले हैं। जिस उम्र में विधायक पहुंच चुकी हैं, उसके बाद उम्र ढलती है, बढ़ती नहीं है। इसलिए लोगों को झूठी अफवाह फैलाकर ठगना नहीं चाहिए। सीएम गुरुवार को चंबा के तलेरू में राष्ट्रीय बोट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में डलहौजी विस क्षेत्र में सिर्फ एक पुल का निर्माण हुआ। उस समय के मुख्यमंत्री शायद अपने विधायक की सुनते ही नहीं थे। भाजपा सरकार बनते ही डलहौजी विस क्षेत्रों में चार नए पुल बनाए गए हैं। 14 गांवों को सड़क से जोड़ा गया। कांग्रेस अपने कार्यकाल में सिर्फ एक गांव तक ही सड़क पहुंचा पाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोर्ट के चक्कर काटने में ही पांच साल बिता गए। यही हाल प्रदेश और देश में कई कांग्रेस नेताओं का भी है।
विज्ञापन
कहा कि जमानत पर रिहा चल रहे कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनने की अफवाह फैलाकर विस चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं। जनता जानती है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए साफ छवि का होना जरूरी है। मुख्यमंत्री के इस बयान से जिले और प्रदेश की राजनीति में खलबली मच सकती है। कांग्रेस भी इसके पलटवार में आगे आ सकती है।
विज्ञापन