फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur inaugurated DPS school in kandaghat in solan in himachal pradesh

निजी बोर्डिंग स्कूल डीपीएस धर्मशाला इन्वेस्टर मीट का परिणाम : मुख्यमंत्री

Sun, 16 Feb 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)/गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)/गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 05:43 PM IST
सार

  • सीएम ने किया कंडाघाट में 250 करोड़ रुपये से बने निजी स्कूल का उद्घाटन
  • 800 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated DPS school in kandaghat in solan in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कंडाघाट में खुला निजी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक बोर्डिंग स्कूल इन्वेस्टर्स मीट का परिणाम है। इन्वेस्टर्स मीट के दौरान स्कूल प्रबंधन ने करीब 250 करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर किए थे। अब रिकॉर्ड समय में स्कूल का निर्माण पूरा कर लिया है। उन्होंने रविवार को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। कहा कि निजी संस्थान खुलने से विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा के साथ क्षेत्र के 800 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


कहा कि संस्थान उपमंडल के लोगों को 60 प्रतिशत सीटों में आरक्षण और 15 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट देगा। इन्वेस्टर मीट में 36 देशों के दो सौ विदेशी व देश के अन्य निवेशकों ने भाग लिया। 96000 करोड़ से अधिक के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए। इन्वेस्टर्स मीट के एक माह के भीतर 13 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध जादूगर राज कुमार ने जादू दिखाया। 
विज्ञापन


आरक्षण के बगैर अस्थिर हो जाएगा देश : खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि संविधान से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। सरकारें आती-जाती हैं संविधान सरकार आने से पहले भी होता है और सरकार जाने के बाद भी रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में पिछड़े वर्ग को आरक्षण की आवश्यकता है। कांग्रेस इसके पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बिना देश में अस्थिरता हो सकती है। सलमान खुर्शीद रविवार को कंडाघाट में निजी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के उद्घाटन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री रहे सलमान खुर्शीद की पत्नी लूईस खुर्शीद दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन हैं।

उन्होंने कहा कि जो विरोधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विरोध करते हैं, वे उनसे डरते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मनमुताबिक स्पष्ट जनादेश दिया है, जिसे कांग्रेस स्वीकार करती है और पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चिंतन करेंगे। जो नए लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्हें क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल जाएं कि सरकार हिमाचल के हितों को बेचेगी। सीएम ने दोटूक कहा कि हिमाचल के हितों से कतई खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने सराज विस क्षेत्र के सरोआ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रही है।

कहा कि कांग्रेस नेता यह पता कर लें कि जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार है, वहां के सीएम हिमाचल की तर्ज पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियां कर रहे हैं। पंजाब के सीएम ने अपने अधिकारियों को हिमाचल के अधिकारियों से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल से प्रेरणा ले रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यों की बुराई करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि जनमंच और सीएम हेल्पलाइन जनता से जुड़े कार्यक्रम हैं, जो कभी बंद नहीं होंगे। कहा कि सरकार जनता के लिए जनता के बीच जाकर काम कर रही है। इसकी तकलीफ कांग्रेस नेताओं को हो तो होती रहे। इस मौके पर मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली में 15 साल राज करने वाले एक सीट नहीं जीत सके : जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पर दया आती है। कांग्रेस की हालत आज यह हो चुकी है कि वह दया की पात्र बन गई है। जो हाल कांग्रेस का दिल्ली में हुआ, वही हाल आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों और हिमाचल में भी होगा। यह तीखा जुबानी हमला जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज के सरोआ में रविवारद को जनमंच कार्यक्रम के दौरान बोला।

जयराम ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर 15 वर्षों तक लगातार राज करने वाली कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसे एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस का ग्राफ पूरी तरह से गिर चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाकामियों को छुपाया जा सके, इसलिए भाजपा की सरकारों पर आए दिन आरोप लगाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed