फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur in meeting of Scouts and Guides in shimla

सीएम ने किया आह्वान, नशा रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं स्काउट्स और गाइड्स

Fri, 16 Nov 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur in meeting of Scouts and Guides in shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विद्यार्थियों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स को इस बुराई को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। वीरवार को सीएम ने सचिवालय में स्काउट्स और गाइड्स की राज्य परिषद बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स को देय 25 लाख रुपये का अनुदान शीघ्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आश्वासन दिया कि अनुदान में वृद्धि भी की जाएगी। मुख्यमंत्री को औपचारिक तौर पर भारत स्काउट्स और गाइड्स राज्य परिषद का अध्यक्ष, जबकि शिक्षा मंत्री को उपाध्यक्ष नामित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्काउट्स और गाइड्स गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों का आह्वान किया। कहा कि आजकल बहुत से युवा आत्म विश्वास की कमी के कारण कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

cm jairam thakur in meeting of Scouts and Guides in shimla

स्काउट आंदोलन में भाग लेने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह की भावना उत्पन्न होगी। कुल्लू जिले में बाढ़ के दौरान प्रभावितों की मदद में भारत स्काउट्स और गाइड्स के विद्यार्थियों की भूमिका की सराहना की। बताया कि एसोसिएशन के साथ 1897 पाठशालाएं, 67 महाविद्यालय तथा 7 खुली इकाइयां पंजीकृत हैं।

प्रदेश में स्काउट्स और गाइड्स की कुल संख्या 48230 है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मनीला फिलिपिनिज में हाल ही में आयोजित 26वें एशिया पैसिफिक स्काउट सम्मेलन के दौरान एशिया पैसिफिक मैसेंजर्स ऑफ  पीस हीरो अवार्ड प्राप्त करने के लिए ज्योति चरण चौहान को सम्मानित भी किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स अपने सदस्यों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस दौरान शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जमवाल, पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. दिनकर बुराथोकी, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुल सचिव जेएस नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed