{"_id":"625ab0298fca020ef714923f","slug":"cm-jairam-thakur-hits-out-at-congress-leaders-in-jansabha-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: कांग्रेस में बन बैठे हैं कुछ महापंडित, सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: कांग्रेस में बन बैठे हैं कुछ महापंडित, सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं
Sat, 16 Apr 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पनसाई (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पनसाई (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Apr 2022 07:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में स्प्रिंग लगी गुड़िया की तरह उछलने वाले विपक्ष के नेता आज नजरें तक नहीं मिला रहे। विपक्ष कहता था कि उत्तराखंड में तो पांच साल के बाद सरकार रिपीट नहीं करती। लेकिन अब यह अदला-बदली का रिवाज खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिजली-पानी और महिलाओं को बस किराये में छूट देने पर आम आदमी पार्टी (आप) की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप ने कोई एमओयू थोड़े ही साइन किया है कि वही घोषणाएं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो चुका हो, वह हमारा मार्गदर्शन न करे। दरअसल, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद आप ने इसे दिल्ली मॉडल की नकल बताया था।
विज्ञापन
शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लोगों का विश्वास टूट गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं। अभी तो हिमाचल की चढ़ाई बाकी है, लेकिन आप की सांसें फूल गई हैं। जयराम ने कहा कि महिलाओं को बस किराये में छूट देने पर पुरुष पूछ रहे हैं कि उन्होंने क्या अपराध किया है। उन्होंने कहा कि पुरुषों के साथ पूरी सहानुभूति है। लेकिन अब 50 फीसदी किराये के चक्कर में अपनी धर्मपत्नियों को बार-बार घर का सामान लेने बाजार मत भेज देना।
विज्ञापन
कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री ने कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ महापंडित बन बैठे हैं। इनकी सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं। कांग्रेसी गला फाड़कर चीखते थे कि पंजाब में तो चन्नी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए। ठोको ताली कहने वाले नेता जो कभी भाजपा में होते थे, वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। इन चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की बोलती बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विधानसभा में स्प्रिंग लगी गुड़िया की तरह उछलने वाले विपक्ष के नेता आज नजरें तक नहीं मिला रहे। विपक्ष कहता था कि उत्तराखंड में तो पांच साल के बाद सरकार रिपीट नहीं करती। लेकिन अब यह अदला-बदली का रिवाज खत्म हो चुका है। चार राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई है और अब उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा सरकार रिपीट करेगी।