{"_id":"5d56a1798ebc3e89a470c290","slug":"cm-jairam-thakur-gave-tribute-to-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी ने रोहतांग टनल के रूप में दिया उपहार : सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजपेयी ने रोहतांग टनल के रूप में दिया उपहार : सीएम जयराम
Fri, 16 Aug 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Aug 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश वासियों विशेषकर जनजातीय क्षेत्र जिला लाहौल-स्पीति के लिए करोड़ों से बनने वाली रोहतांग टनल के रूप में एक बड़ा उपहार दिया है। सामरिक दृष्टि से भी यह टनल महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने शिमला स्थित पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नेताओं के अनुरोध पर वाजपेयी स्वाभाविक रूप से करोड़ों की वित्तीय सहायता इस पहाड़ी प्रदेश को देते थे। यह प्रदेश के लोगों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। यह उनका अलौकिक व्यक्तित्व था कि उनके प्रतिद्वंद्वी भी उनके विचारों और दृष्टिकोण का सम्मान करते थे। हिमफेड के अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा ने भी विचार रखे। कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, राज्य भाजपा सचिव पायल वैद्य, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी और शिशु धर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन