फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm JaiRam thakur flagged off 61 vehicles of Police Department

शिमला: पुलिस विभाग के 61 वाहनों को सीएम जयराम ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 06:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को नवीनतम तकनीक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश के लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
cm JaiRam thakur flagged off 61 vehicles of Police Department
सीएम जयराम ने पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर से राज्य पुलिस विभाग की 58 बुलेट मोटर साइकिल, दो ट्रक और एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंनेे ‘से नो टू ड्रग्ज’ थीम पर आधारित पुलिस विभाग का जागरूकता वीडियो भी जारी किया। जिसे यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को नवीनतम तकनीक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश के लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और सरकार विभाग के आधुनिकीकरण और प्रभावी कामकाज के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने नए वाहनों की खरीद के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 13 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। अब तक करीब चार करोड़ रुपये से 99 वाहन खरीदे जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू इस मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed