फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur flag off paprola pathankot express train in kangra himachal

कांगड़ा घाटी में दौड़ी एक्सप्रेस ट्रेन, सीएम जयराम ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 07 Feb 2019 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur flag off paprola pathankot express train in kangra himachal

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को मंडी, मनाली, लेह से जोड़ा जाएगा। पपरोला रेलवे स्टेशन पर पपरोला-पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी देने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को ब्राडगेज करने का मामला सरकार के विचाराधीन है। यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन में पठानकोट से पपरोला आने के लिए बेशक 14 रुपये अधिक देने पड़ेंगे, लेकिन इसके मुकाबले सफर में दो घंटे 10 मिनट की बचत होगी।

विज्ञापन

चार कोच की एक्सप्रेस ट्रेन का ये होगा किराया

cm jairam thakur flag off paprola pathankot express train in kangra himachal

चार कोच की एक्सप्रेस ट्रेन में 40 सीट का एक सीसी कोच है, जिसका किराया 260 रुपये है, जो इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन के सीसी कोच से 10 रुपये सस्ता है।

112 सीट के तीन जनरल कोच हैं, जिनमें किराया प्रति सीट 60 रुपये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रैक के 90 वर्षों के इतिहास में पहली बार रेल में बदलाव करके पर्यटन की दृष्टि से गति प्रदान करने की सफल कोशिश की है।

धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों के इस ट्रैक पर आने वाले रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण करके पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।26 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास होने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। एपीएमसी घोटाले पर उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed