फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur fan followers on social media

मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया पर छाए जयराम, रोज बढ़ रहे फैन

Sun, 14 Jan 2018 01:28 PM IST
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Jan 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur fan followers on social media

जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। जयराम की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए समर्थकों ने फेसबुक पर एक दर्जन से अधिक पेज तैयार कर दिए हैं। मुख्यमंत्री से जुड़ी हर गतिविधि को इन पेज के माध्यम से वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री किस दिन कहां होंगे? किस-किस ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की? मुख्यमंत्री ने क्या घोषणाएं की? फेसबुक पर इन पेज को लाइक करने वालों को अपने होम पेज पर मुख्यमंत्री से संबंधित ये जानकारियां लगातार मुहैया करवाई जा रही हैं। फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी मुख्यमंत्री जयराम के समर्थक सक्रिय हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर इन दिनों जयराम ठाकुर के नाम से तीन अकाउंट चल रहे हैं। इसके अलावा हिमाचल विद जयराम ठाकुर, जयराम ठाकुर बीजेपी, जयराम ठाकुर फैंस क्लब, फैंस ऑफ जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर फैंस क्लब, वी सपोर्ट जयराम ठाकुर, आई सपोर्ट जयराम ठाकुर सहित कई अन्य नामों से फेसबुक पर समर्थकों ने पेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पेज को लाइक करने वालों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इसके अलावा हिमाचल सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर एक्टिव रखने के लिए लगातार अपडेट कर रहा है।

जयराम का अकाउंट वेरिफाई

cm jairam thakur fan followers on social media

जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनते ही उनका ट्विटर और फेसबुक अकाउंट भी वेरिफाई हो गया है। वेरिफाई अकाउंट के आगे ट्विटर और फेसबुक नीले रंग का टिक लगता है।

जनता में लोकप्रिय लोगों के ही अकाउंट वेरिफाई किए जाते हैं। अकाउंट वेरिफाई करने के लिए ट्विटर, फेसबुक को आवेदन करना पड़ता है।

सीएम के साथ सेल्फी का क्रेज
मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल करने वालों की भी इन दिनों तादाद बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री के साथ जो भी फोटो लेकर आ रहे हैं, उसे तत्काल फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर खुद को मुख्यमंत्री के करीबियों के तौर पर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed