{"_id":"5f847e4f176c50517b4c387b","slug":"cm-jairam-thakur-corona-positive-side-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पॉजिटिव आने से सचिवालय से लेकर लाहौल तक हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पॉजिटिव आने से सचिवालय से लेकर लाहौल तक हड़कंप
Tue, 13 Oct 2020 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : CMO Himachal
तमाम एहतियात बरतने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय से लेकर लाहौल तक हड़कंप मच गया है। सीएम कैसे पॉजिटिव हो गए? वह विधायक सुरेंद्र शौरी या अपने प्रधान सचिव आरएन बत्ता या किसी अन्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुए, यह अभी तक पहेली बनी हुई है। बहरहाल, स्वास्थ्य महकमा इसकी पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन
एक बात साफ है कि जब सीएम कोरोना की चपेट में आ सकते हैं तो आम आदमी को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम खुद बार-बार लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे एहतियात बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग रखें। इसके बावजूद बहुत से लोगों में उनकी बात का असर नहीं हुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोग बिना मास्क घूम रहे हैं।
विज्ञापन
ये मंत्री और विधायक भी आ चुके हैं चपेट में
प्रदेश में अब तक कुछ मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। मंत्री सुखराम चौधरी, महेंद्र सिंह के अलावा विधायक लखविंद्र सिंह राणा, रीता धीमान आदि कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनके अलावा कई अन्य नेता भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री आरएन बत्ता का कहना है कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि मुख्यमंत्री और वह कैसे कोरोना पॉजिटिव हो गए। सामाजिक दायित्व के चलते लोगों से मिलना-जुलना भी जरूरी है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग मिलते रहे हैं। कहां से क्या हो गया, यह सही-सही कहना मुश्किल है।