{"_id":"5d275b018ebc3e6cf231951a","slug":"cm-jairam-thakur-calls-on-union-minister-ramesh-pokhriyal-nishank-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिले बिक्रम सिंह, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिले बिक्रम सिंह, उठाई ये मांग
Thu, 11 Jul 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह नेु गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल में केंद्रीय वित्त पोषित योजना एवं वास्तुकला संस्थान स्वीकृत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस संस्थान के खुलने से हिमालय वास्तुकला के संरक्षण के साथ-साथ पर्वतीय वास्तुकला के अध्ययन-अध्यापन में मदद मिलेगी। प्रदेश के युवाओं के लिए यह संस्थान वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह ने कहा कि छोटा और पर्वतीय राज्य होने के चलते हिमाचल में सीमित संसाधन हैं। प्रदेश के हजारों युवक जो योजना एवं वास्तु कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें इस प्रदेश में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस संस्थान की स्थापना के लिए अनिवार्य भूमि तथा अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। यह संस्थान पर्वतीय क्षेत्र से संबंधित आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अध्ययन एवं अध्यापन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
इस समय देश में नई दिल्ली, भोपाल तथा विजयवाड़ा में राष्ट्रीय महत्व के तीन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर कार्यरत हैं। हिमाचल में इस संस्थान के खुलने से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक मील पत्थर साबित होगा।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह को भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब भी ऐसे संस्थान खोले जाएंगे तो हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी जाएगी।