फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur calls on Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat and Suman Bery Vice Chairman NITI

Niti Aayog: हवाई सेवाएं मजबूत करने के लिए सीएम ने केंद्र से मांगे 1,000 करोड़

Sat, 23 Jul 2022 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 09:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 1,000 करोड़ रुपये के विशेष सहायता अनुदान का आग्रह किया।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur calls on Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat and Suman Bery Vice Chairman NITI
सुमन बेरी से भेंट करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष से राज्य से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मंडी में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 1,000 करोड़ रुपये के विशेष सहायता अनुदान का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए उपाध्यक्ष से औद्योगिक विकास योजना-2017 को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में प्रदेश की प्रतिबद्धता से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि राज्य में 1.70 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अभियान से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में लगभग 50,000 एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाने और सभी 3615 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती का एक मॉडल विकसित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया, जो न केवल निवेश आकर्षित करेगा बल्कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रस्तावित नौ राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और नीति आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिले जयराम ठाकुर 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में समारोह के दौरान भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। जयराम ठाकुर ने उनका मुस्कराकर अभिवादन किया। उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की। 

सुकेती खड्ड का प्राथमिकता से तटीकरण करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। सीएम ने उन्हें मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार के त्वरित प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सुकेती खड्ड का प्राथमिकता के आधार पर तटीकरण करने का आग्रह किया। इससे हवाई अड्डे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के कार्य में तेजी लाने में सहायता मिलेगी।


वीरवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राज्य में जलजीवन मिशन की प्रगति से भी अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। बैठक में आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती एवं आवासीय आयुक्त कार्यालय एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed