{"_id":"6139ee4cff47e25b522d749e","slug":"cm-jairam-thakur-calls-on-union-finance-minister-nirmala-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम जयराम, 100 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम जयराम, 100 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने की मांग
Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी 100 मिलियन डॉलर(735.49 करोड़ रुपये) की एडीबी परियोजना (प्रथम चरण) को पुनर्जीवित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से 100 मिलियन डॉलर(735.49 करोड़ रुपये) की एशियाई विकास बैंक के प्रथम चरण की परियोजना को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में विश्व स्तर की अधोसंरचना का निर्माण कर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण के प्रस्ताव में 20 उप परियोजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकार अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर अधोसंरचना विकसित कर इस स्थल को बड़े पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 112 साल में एक इंच आगे नहीं बढ़ा कालका-शिमला रेल ट्रैक, जानें रोचक तथ्य
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने परियोजना को दोबारा शुरू करने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने शीघ्र ही इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को विकास में गति के लिए शीघ्र निधि तथा स्वीकृति प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय अधोसंरचना पाइपलाइन का उपयोग करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोविड टीकाकरण की प्रथम खुराक के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने भी बैठक में सुझाव दिए। प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिले सीएम जयराम, विधानसभा के विशेष सत्र के लिए दिया औपचारिक न्योता