फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur cabinet to discuss case of Himachal Pradesh Beverages Limited

फिर कैबिनेट में जाएगा इस जांच का मामला, विभाग ने सौंपी रिपोर्ट

Sat, 26 May 2018 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 26 May 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur cabinet to discuss case of Himachal Pradesh Beverages Limited

हिमाचल प्रदेश बेवरेज लिमिटेड (एचपीबीएल) से हुए शराब के थोक कारोबार में अनियमितताओं की जांच करवाने का निर्णय ले चुकी सरकार दोबारा मामले को कैबिनेट में लेकर जाएगी। 10 जनवरी को धर्मशाला विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट में बेवरेज लिमिटेड के गठन और कारोबार की जांच का निर्णय हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों की रिपोर्ट एक माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय रिपोर्ट पर जांच आदेश की जगह प्रकरण को दोबारा कैबिनेट में ले जाने की तैयारी में है। पिछली सरकार ने शराब के थोक विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाकर एचपीबीएल का गठन किया था।

विज्ञापन

cm jairam thakur cabinet to discuss case of Himachal Pradesh Beverages Limited

आबकारी नीति में यह प्रावधान किया गया कि कारोबार का संचालन और शराब की खरीद और बिक्री के लिए एचपीबीएल एकमात्र एजेंसी रहेगी। जयराम सरकार ने निर्णय लिया कि एचपीबीएल बंद होगी और पूर्व सरकार के इस निर्णय से हुए राजस्व नुकसान की जांच करवाई जाएगी।

आबकारी विभाग ने सरकार के निर्णय के बाद एचपीबीएल के माध्यम से हुई खरीद और बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की। करीब डेढ़ सौ करोड़ की गड़बड़ी का अनुमान है। फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी गई, लेकिन उस पर अग्रिम कार्रवाई का निर्णय नहीं हुआ। अब दोबारा मामला कैबिनेट में आएगा। कैबिनेट से तय होगा कि प्रकरण की जांच कौन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed