{"_id":"6a8d2bffb2bc706c680c363b","slug":"luna-samra-road-landslide-chamba-four-panchayats-connectivity-cut-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: लूणा-सामरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, चार पंचायतों का संपर्क कटा; वीडियो देख आप भी डर जाएंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: लूणा-सामरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, चार पंचायतों का संपर्क कटा; वीडियो देख आप भी डर जाएंगे!
Tue, 25 Aug 2026 11:17 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:17 AM IST
सार
चंबा के लूणा-सामरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग बंद होने से रहनू कोठी, जगत, क्रूर और छतराड़ी पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द मलबा हटाकर सड़क बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
लूणा-सामरा मार्ग पर भूस्खलन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लूणा-सामरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और रहनू कोठी, जगत, क्रूर और छतराड़ी पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
सुबह के समय अचानक हुए भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे की चपेट में आ गया। मार्ग बंद होने के बाद दोनों ओर वाहन फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
लूणा-सामरा मार्ग के बंद होने से चार पंचायतों के ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को जरूरी काम के लिए आने-जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का निरीक्षण किया गया। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है। मार्ग पूरी तरह बहाल होने तक लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के बीच लूणा-सामरा मार्ग का बंद होना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मशीनरी लगाकर जल्द सड़क खोलने और संवेदनशील हिस्सों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।