{"_id":"61e01c3a478c2410962775b5","slug":"cm-jairam-thakur-attend-meeting-with-kasumpti-bjp-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर: विधानसभा चुनाव की जीत के लिए कस लें कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर: विधानसभा चुनाव की जीत के लिए कस लें कमर
Thu, 13 Jan 2022 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ संपर्क बनाए रखना चाहिए। तभी पार्टी मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कसुम्पटी भाजपा मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल करें।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में कसुम्पटी मंडल में कम से कम दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। कहा कि कसुम्पटी मंडल शहरी क्षेत्र है, इसलिए कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए। संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल पदाधिकारी अपने संबंधित मंडल में चुनाव के दौरान पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ संपर्क बनाए रखना चाहिए। तभी पार्टी मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। पूर्व में कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके, लेकिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और समर्पण भाव के कारण भाजपा ने प्रदेश के हर कोने में अपने जनाधार को बढ़ाया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कसुम्पटी मंडल ने लोगों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया। मंडल की 36 पंचायतों में से भाजपा के 22 प्रधान हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजय ज्योति सेन और मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, शिमला जिले के भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता और क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर मौजूद थे।