फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur announcement for industrialists

उद्योगपतियों के लिए सीएम जयराम ने की बड़ी घोषणा, हटाया जाएगा ये शुल्क

Sat, 28 Apr 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announcement for industrialists

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के उद्योगपतियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उद्योग जगत के एक कार्यक्रम में जयराम ने एलान किया कि औद्योगिक प्लॉटों पर किराया शुल्क हटाया जाएगा। अनअर्नड औद्योगिक प्लॉटों पर भूमि बिक्री कर को 50 प्रतिशत, 30 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत, 10 प्रतिशत तथा 5 प्रतिशत करने का भी एलान किया।

विज्ञापन


कहा कि सरकार उद्यमियों को सुविधा देने के लिए धारा 118 को सरल बनाने की संभावनाओं पर भी कार्य करेगी। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में 30 करोड़ खर्च कर तीनों मुख्य सड़कों का स्तरोन्नयन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह एलान हिमाचल इंडस्ट्रीज पोस्ट इन्सेंटिव ऐरा टर्निंग एसपीरेशन्ज इन्टु रियल्टिज विषय पर बीबीएन उद्योग संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रण तथा कम करने को अत्याधुनिक नागरिक ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। संयंत्र के लिए 3 करोड़ की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से उत्तर-पूर्वी राज्यों की तर्ज पर मांगा प्रोत्साहन

cm jairam thakur announcement for industrialists

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की तथा उनसे उत्तर-पूर्वी राज्यों की तर्ज पर हिमाचल को प्रोत्साहन देने का आग्रह किया। बहुतायत में जल विद्युत, बेहतर कानून व्यवस्था, शांत औद्योगिक वातावरण तथा उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध होने के कारण प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले उद्यमियों के लिए बेहतर विकल्प हैं।

हालांकि, प्रदेश में भौगोलिक दृष्टि से कुछ चुनौतियां आती हैं, लेकिन सरकार निवेशकों को सुविधा देने के लिए इन समस्याओं के निवारण को प्रतिबद्ध है। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मुख्य सचिव विनीत चौधरी अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा, राम सुभग सिंह, निशा सिंह और तरुण कपूर, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed