फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam thakur announced Tattapani district level fair

सीएम ने किया एलान, तत्तापानी मेले को जिला स्तरीय दर्जा

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करसोग ( मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, करसोग ( मंडी) Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur announced Tattapani district level fair

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तत्तापानी के मकर संक्रांति मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्व का है। इसको विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से बहुत से प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


वह तत्तापानी में मकर संक्रांति मेले के दौरान आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल को विकसित करने की बात कहते हुए एनटीपीसी और एसजेवीएनल को कहकर यहां पर घाट और मेला मैदान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने एसजेवीएनएल को यहां पर मेला मैदान बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यहां पर डैम बनने से गर्म पानी के चश्मों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसका भी सरकार समाधान निकालेगी। इसके अलावा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को महज एक वोट देने वाले मांजू क्षेत्र के विकास के लिए दस लाख की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से संवरेंगे क्षेत्र

CM jairam thakur announced Tattapani district level fair

जबकि सीएम ने करसोग बाईपास की डीपीआर बनाने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। साथ ही सड़कों को दुरुस्त करने की घोषणा भी की। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने इस ऐतिहासिक तत्तापनी स्थल पर मकर संक्रांति मनाई।

नरसिंह और लक्ष्मी नारायण मंदिर में शीश नवाया। दोनों नेताओं ने यहां पर स्नान, पूजा आदि करने के बाद लोगों को महापर्व की बधाई भी दी।

बाद में उन्होंने यहां पर लगे मेले का भी निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना जाएगा। चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे।

सीएम ने कहा कि माहू नाग, कमरूनाग, शिकारी देवी और रिवालसर आदि पर्यटन स्थलों को धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा।

जंजैहली और करसोग दुख-सुख का साथी

CM jairam thakur announced Tattapani district level fair

अपने संबोधन में सीएम ने स्थानीय लोगों के दिलों केे छूने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहा कि जंजैैहली और करसोग दुख-सुख के साथी हैं।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों समेत प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने मंडी जिला में भाजपा को रिकार्ड जीत दिलवाने के लिए आभार जताया।

कब क्या क्या हुआ
सुबह करीब 11 बजे सीएम सड़क से तत्तापानी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने नरसिंह और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद हेडगेवार समिति तथा दुर्गा देवी बिहारी लाल विरोचन लाल ट्रस्ट की ओर से आयोजित भंडारे में खिचड़ी भी खाई।

तत्तापानी में सीएम को सीएम रिलीफ फंड के लिए दो लाख का चेक भी भेंट किया गया। इसके बाद उन्होंने शनि मंदिर में बनी नई प्रतिमा का लोकार्पण किया।

तत्तापानी में स्नान का महत्व

CM jairam thakur announced Tattapani district level fair

यहां ग्रहों की शांति के लिए पूरे माघ महीने में तुलादान व स्नान की परंपरा है। मान्यता है कि गर्म पानी के चश्मों में स्नान से चर्म रोगों से राहत मिलती है।

मकर संक्रांति के अवसर पर यहां पवित्र स्नान के लिए सूर्य निकलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने इस दौरान जप, तप, स्नान किया। वहीं श्रद्धालुओं ने नवग्रह पूजन और तोला आदि भी करवाया। 

राज्य स्तरीय विधिक सेवाएं शिविर का शुभारंभ 
सीएम ने सुन्नी में राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्रीधिकरण के सौजन्य से राज्य स्तरीय विधिक सेवाएं शिविर का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसमें विभिन्न विभागों की ओर से लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लोगों का मौके पर पंजीकरण भी किया गया। शिविर में 15 विभागों ने विभागीय गतिविधियों व उत्पादों के स्टॉल भी प्रदर्शित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed