{"_id":"5d2b17238ebc3e6d035423a5","slug":"cm-jairam-thakur-announced-mini-secretariat-in-janjehli-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने की घोषणा, जंजैहली में बनेगा लघु सचिवालय, सैलानियों को आकर्षित करने को बनेगी झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, जंजैहली में बनेगा लघु सचिवालय, सैलानियों को आकर्षित करने को बनेगी झील
Sun, 14 Jul 2019 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि जंजैहली में 3 करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। उन्होंने जंजैहली में एक करोड़ की लागत से सराज कला मंच बनाने की घोषणा की। सीएम ने जंजैहली में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने ने कहा कि जंजैहली में पर्यटकों के आकर्षण के लिए झील बनाई जाएगी।
विज्ञापन
जंजैहली-बाखली पुल के लिए 20 लाख, बूंग गांव को सड़क के लिए 3 लाख, केउली नाला से बशाला सड़क को 10 लाख, कठेड़ी सड़क के लिए 3 लाख, मझवाल महिला मंडल भवन को 3 लाख, जंजैहली में मत्स्य पालन केंद्र के सुधार के लिए 20 लाख देने की घोषणाएं कीं। उन्होंने जंजैहली पर्यटन उत्सव में झांकियां प्रस्तुत करने वाले सभी समूहों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उनकी इन घोषणाओं से जंजैहली की जनता गदगद दिखी। सीएम ने कहा कि जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल को बरसात से पहले शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंजैहली में सभी विभागों के कार्यालय भवन हटाकर एक छत के नीचे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जंजैहली में सीएम ने किए करोड़ों के उद्घाटन-शिलान्यास
अपने सराज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को क्षेत्र में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सीएम ने सबसे पहले लंबाथाच-थलौट वाया शैटाधार सड़क के विस्तारीकरण का भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरोल के 2.60 करोड़ से बनने वाले विज्ञान प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 3.42 करोड़ की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के जंजैहली विश्राम गृह का नींव पत्थर रखा। जंजैहली में 5.90 करोड़ की लागत से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया। सीएम ने थुनाग में 2.68 करोड़ से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने तुंगाधार में 43. 45 लाख से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया। इससे पहले सीएम का जंजैहली पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और जनता ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करेगी सरकार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम करने जा रही है। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह में सीएम ने कहा कि अनछुए पर्यटन स्थलों का बाकायदा सर्वे कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सराज का नाम देश ही नहीं विश्व के पर्यटन मानचित्र पर नजर आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, मंडी जिले का सराज क्षेत्र भी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। आज तक सराज में पर्यटन की सिर्फ बात ही हुई, लेकिन अब जमीनी स्तर पर काम दिखाई देने लगा है।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश में सराज के पर्यटन को जाना जाए इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कई योजनाओं के काम शुरू भी कर दिए गए हैं। इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र गांधी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद, एसडीएम सुरेंद्र मोहन समेत अनेक गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।