फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam Statement over mukesh agnihotri, shimla got a gift of 55 crores before MC elections

CM jairam Statement: सीएम जयराम बोले- चुनाव नजदीक आते ही दबाव में आ गए हैं मुकेश

Fri, 08 Jul 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 08:37 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। 

विज्ञापन
CM jairam Statement over mukesh agnihotri, shimla got a gift of 55 crores before MC elections
सीएम जयराम ने अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरीझंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है। कहा कि वह बंद कमरे में कैमरा ऑन कर उसके सामने खड़े हो जाते हैं। अकेले ही बोलते हैं ऐसा लगता है कि वह लाखों लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उनका स्वभाव है, उस पर ज्यादा कहना नहीं चाहते। यह मानसिकता को दर्शाता है। वह चुनाव नजदीक आते ही मानसिक दबाव में आ गए हैं। इसे सहज रूप से लेना चाहिए। अभी भाजपा की सरकार है और पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर सरकार बनाएगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी कहते थे कि हम आएंगे, हम आएंगे लेकिन गए ही गए यहां भी यह जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम शिमला के रिज मैदान पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा कि प्रदेश में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। आग से लोगों और सरकारी संपत्ति को बचाने में अग्निशमन विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते साढ़े चार साल में आग की घटनाओं में 1395 लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे। पांच हजार करोड़ की संपत्ति बचाने में कामयाब रहे। नया अग्निशमन वाहन अत्याधुनिक है, यह रेस्क्यू के साथ आग भी बुझाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन केंद्र खोले जा रहे हैं, जिससे आग लगने पर 40 मिनट में बअग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंच सके। 
विज्ञापन


एमसी चुनाव से पहले राजधानी को मिली 55 करोड़ की सौगात
वहीं, नगर निगम चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इसमें दाड़नी का बगीचा में 19.82 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली सब्जी मंडी, खलीनी चौक पर 9. 82 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाला फ्लाईओवर, विकासनगर के पास 7. 62 करोड़ से बनने वाला फु टओवर ब्रिज के चरण दो और तीन तथा ढली में 17.18 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले बस स्टैंड , परिवहन कार्यालय और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  ढली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं शिमला शहर के लिए मील पत्थर साबित होंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के साथ इसके पुराने गौरव को दोबारा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, पैदल पथ, पार्किंग स्लॉट बनाने और पानी की आपूर्ति में सुधार सहित पार्कों के सौंदर्यीकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

  ढली में डबल लेन सुरंग का निर्माण शुरू हो चुका है। इससे मार्ग पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। कहा कि आजादी के बाद शिमला शहर में एक भी सुरंग का निर्माण नहीं हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने  रिज से 7.64 करोड़ रुपये के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को राज्य के विभिन्न भागों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। 

पानी की समस्या का हो गया है समाधान : सीएम
जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 की गर्मियों में जलसंकट गहराने के बाद शिमला शहर में 70 करोड़ रुपये की चाबा जलापूर्ति योजना नौ महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के लिए 1813 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है।  इस योजना के पूरा होने पर शहरवासियों को 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। इससे शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान हो गया है।


शिमला शहर को मिलेंगी 20 और बसें 
यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के लिए 20 और धर्मशाला शहर के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। कहा कि तारादेवी में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। रेल नेटवर्क को भी सुदृृढ़ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed