फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Statement over congress party leaders in mandi himachal

CM Jairam Statement: कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल विधायक भाजपा में हो रहे शामिल

Wed, 14 Sep 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग/गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग/गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Sep 2022 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने सराज के बागाचनोगी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कांग्रेस पार्टी की सुध लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
CM Jairam Statement over congress party leaders in mandi himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

गोवा के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर चुटकी लेते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल कर भाजपा में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सराज के बागाचनोगी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कांग्रेस पार्टी की सुध लेनी चाहिए। कांग्रेस के यह हालात हैं कि हिमाचल में तो क्या 30 वर्षों तक देश में भी आने वाली नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले बागाचनोगी में जनसभा में जयराम ने कहा कि जिस पार्टी ने देश में लंबे समय तक राज किया, आज वही पार्टी देश और प्रदेश में बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश में बेरोजगारी कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ी है। जो लोग आज प्रदेश में बेरोजगारी की दुहाई दे रहे हैं, उन्होंने इतने लंबे समय तक सत्ता में रहकर इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष नौजवानों को गुमराह कर रहा है जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन


एक दिल्ली तो दूसरा हिमाचल का राजकुमार देख रहा मुंगेरी लाल के सपने : इंदु
 जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में महिला सम्मान समारोह में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा कर रहे शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक दिल्ली तो दूसरा हिमाचल का राजकुमार सत्तासीन होने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है। मंगलवार को चैलचौक में कांग्रेस की रोजगार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कंधों पर सवार होकर विक्रमादित्य आगे निकल गए और कार्यकर्ताओं और लोगों की सुध तक नहीं ली। लोग जल्द ऐसे नेताओं को आइना दिखाएंगे। अगर कांग्रेस ने 60 साल देश में राज करके जनता के लिए काम किया होता तो देश में प्रधानमंत्री मोदी को महिलाओं, गरीबों और असहायों के लिए योजनाएं धरातल पर नहीं लानी पड़तीं। केंद्र में सोनिया और हिमाचल में प्रतिभा सिंह परिवारवाद बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल भाजपा के ही विधायक, नहीं की कोई अनुशासनहीनता : कश्यप

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार को अकसर घेरने वाले भाजपा विधायक अनिल शर्मा को विधानसभा चुनाव के नजदीक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्लीन चिट दे दी है। कांग्रेस में अनिल की घर वापसी की अटकलों के बीच कश्यप ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अनिल भाजपा के ही विधायक हैं। अनुशासनहीनता को लेकर संगठन के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि उन पर कोई कार्रवाई की जा सके। उनके इस बयान से अनिल के भाजपा में ही रहने की चर्चाओं को और हवा मिल गई है। अनिल के बेटे आश्रय शर्मा (प्रदेश कांग्रेस महासचिव) का कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा से किनारा करना इसी सियासी चाल का हिस्सा माना जा रहा है। पिता-पुत्र एक ही पार्टी में रहने की बात कई दफा कर चुके हैं। 

 वहीं, सत्तर साल से ऊपर के नेताओं और सिटिंग विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ही यह तय करेगा। मंडी में युवा संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। पहली बार प्रधानमंत्री युवा मोर्चा की रैली में शामिल होंगे। रैली में 40 साल से कम उम्र के युवा शामिल होंगे। रैली में एक लाख युवा हिस्सा लेंगे। उधर, मंडी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और दिलीप ठाकुर ने स्वागत किया। उन्होंने आगामी रैली की तैयारियों को लेकर बैठक में हिस्सा लिया। रैली का नाम युवा विजय संकल्प रैली रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed